Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago


लापरवाही: तीन दिन बाद खुली गुरैया सब्जी मंडी और गांधीगंज में मेले जैसा माहौल


छिंदवाड़ा.गांधीगंज में सिर्फ चिल्लर विके्रताओं को ही खरीदी करने की छूट दी गई थी, लेकिन यहां ज्यादातर शहरवासी अपने घरों की किराना सूची लेकर खरीदी करने पहुंच गए और थोक विक्रेताओं को लिस्ट देने के बाद कई घंटे इंतजार करते दिखे। यानी, प्रशासन से मिली छूट का शहरवासी, आसपास के ग्रामीणों ने खूब फायदा उठाया। दोपहर एक बजे तो गांधीगंज के हालात ये थे कि पुलिस को यहां डंडा उठाकर दुकानों की शटर गिरवाने को मजबूर होना पड़ा। न लोग मानने को तैयार थे, न दुकानदार। दुकानदारों ने उन्हें लिस्ट देकर वापस भी करना चाहा, लेकिन वे नहीं माने। हालात ये हुए कि पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। कई लोगों को डंडे मारकर भगाया गया, लेकिन इसके बावजूद भीड़ कम नहीं हुई।गांधीगंज के व्यापारियों का रवैया भी पूरी तरह अपनी कमाई का देखने को मिला। प्रशासन से मिली छूट का फायदा उठाने में वे भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रविवार को व्यापारियों की भूमिका भी पूरे गंज में लोगों को इक_ा करने में दिखी।

Recommended