Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
नगरपालिका परिषद मिश्रिख नैमिषारण्य के द्वारा मिश्रिख कस्बे में बराबर नगरपालिका के वाहन से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकले, मास्क का प्रयोग करे, राशन व मेडिकल स्टोर पर भीड़ न होने दे सोशल डिस्टेंस का पालन करे। मिश्रिख कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह के द्वारा भी बराबर कोतवाली क्षेत्र में लोगो को जागरूक किया जा रहा है। वही कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लोगो को जागरूक किया जा रहा है साथ ही साथ निर्देशित भी किया जा रहा है कि जो भी व्यक्ति बेवजह घर से बाहर घूमता हुआ मिला उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वही कोतवाली प्रभारी में बताया कि ये कोरोना एक संक्रमित महामारी है इससे बचाव के लिए सरकार अनेको कदम उठा रही है। इस लिए सरकार के द्वारा जो निर्देश दिए जा रहे है उनका पालन करना तथा साफ- सफाई रखने से ही बचा जा सकता है।

Category

🗞
News

Recommended