Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
शामली: सोमवार को कांधला के कस्बा निवासी एक युवक ने गृह कलेश के चलते घर के कमरे में पहुंचकर गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने आभास होने पर घर का दरवाजा खोल कर युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में कस्बे के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती  किया। चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह का कहना है कि युवक ने गृह कलेश के चलते फांसी लगा ली थी।  युवक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती है और स्वस्थ में सुधार है पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं।

Category

🗞
News

Recommended