Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
रतलाम जिले में कोरोना से बचाव के लिए सुखेड़ा चेक पोस्ट पर अभियान के अंतर्गत भगतसिंह युवा मण्डल के सदस्यो द्वारा लॉक डाउन के प्रथम दिन से निपानिया नाके व गांव के प्रमुख चेक पॉइंट पर पुलिस प्रशासन ओर मेडिकल टीम के साथ सुबह 10 से रात्रि 8 बजे तक अपनी सेवाएं दे रहे है। ग्राम पंचायत के सहयोग से युवा मंडल के सदस्य गांव के प्रवेश मार्ग पर हारेगा कोरोना- जीतेंगे हम नारे को सड़क पर लिखकर कोरोना से बचाव का संदेश दिया है। जो लोगो को स्वयं की सुरक्षा और बचाव के लिए प्रेरित कर रहा है। युवा मण्डल का लक्ष्य है कि गांव की सीमा से बाहर का कोई भी व्यक्ति गांव की सीमा मे अन्यत्र प्रवेश न करे जिससे इस फैलते हुए संक्रमण को रोका जा सके। यह प्रेरणा नेहरू युवा केंद रतलाम जिला समन्वयक करण सिंह सोनगरा व जन अभियान परिसद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने दी।

Category

🗞
News

Recommended