Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
आगरा। आगरा विकासखंड पिनाहट में सोमवार को ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत अधिकारी और वीडियो के साथ मिलकर एक मीटिंग आयोजित की जिसमें सभी ग्राम पंचायत के पंचायत अधिकारियों को मास्क उपलब्ध कराए गए।  विकासखंड पिनाहट के लिए शुरुआत में पचास हजार मास्क ब्लाक प्रमुख के द्वारा वितरण कराये जायेगे। ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजर के बारे में जानकारी दी गई। सुग्रीव चौहान कहा कि कोई भी ग्राम पंचायत सैनिटाइजर के बिना नहीं रहनी चाहिए ग्राम पंचायतों में कोई भूखा नहीं रहना चाहिए। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सचिवों द्वारा जानकारी ली जा रही है किसी भी व्यक्ति को इस संकट की घड़ी में हर संभव मदद की जाएगी ज्यादा तरह ग्राम पंचायत सैनिटाइज करा दी गई है।  ग्राम पंचायत में सचिवों द्वारा मास्कौ का वितरण किया जाएगा जरूरत पड़ने पर और भी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी इसके बाद पैसे निकासी के लिए बैंकों पर लगी भीड़ को देख ब्लाक प्रमुख ने सभी महिलाओं को और पुरुषों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क वितरण कीये।

Category

🗞
News

Recommended