Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
वाराणसी। भदोही में उड़ीसा से चलकर 1100 किलो मीटर का सफर 12 दिनों में तय कर ऊँट से अपने घर पहुँचा अंकित दुबे नामक 19 वर्षीय युवक।  मालूम हो कि अंकित दुबे उड़ीसा के महाबलेश्वर में रहता है और वहाँ पर टूरिस्टों को ऊँट से सैर कराता है। कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते सभी काम बंद हो गया और वह वही पर फंस गया। परेशानी बढ़ने पर उसने  घर जाने का इरादा किया,लेकिन ट्रांसपोर्ट (साधन) बंद होने के कारण  उसे उसके मंसूबो पर पानी फिरता दिखा, तो वह  अपना ऊँट लेकर ही घर के लिए निकल पड़ा। उड़ीसा से बंगाल, झारखंड होते हुए उत्तर प्रदेश के भदोही जिला के चौरी थाना अंतर्गत चकभुईधर गांव अपने घर पहुँच गया। 12 दिनों का सफर तय कर भूख प्यास से लड़कर आखिर में अंकित अपने घर पहुँचने में कामयाब हो ही गया। झारखंड के नक्सली एरिया में कुछ लोगों ने उसके पास से मोबाइल व पैसे भी छीन लिए थे। कल घर पहुँचने पर लोगों की सूचना पर स्वास्थ विभाग की टीम अंकित के घर आई और उसका मेडिकल जाँच की और उसे 14 दिन का क्वारन्टीन में रहने की हिदायत दी है। लड़के के साहस की जहाँ लोग सराहना कर रहे है, वही कोरोना के संक्रमण फैलने से डरे हुए भी है।

Category

🗞
News

Recommended