Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
देश में जारी कोरोना संकट के बीच सरकार ने लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया है. एक दिन पहले लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने गाइडलाइन्स जारी करने की बात की थी. बुधवार को लॉकडाउन 2.0 के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी गयी. गाइडलाइंस के मुताबिक विशेष आर्थिक क्षेत्र में औद्योगिक उत्पादन जारी रखा जायेगा. कुछ शर्तों के साथ ट्रकों को आवाजाही की इजाजत दी गयी है. खास बात यह है कि ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक गतिविधियां जारी रहेंगी. केबल टीवी, डीटीएच, टेलीफोन समेत दूसरी जरूरी सेवाओं पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है. वहीं, बिजली मैकेनिक, प्लंबर, कॉरपेंटर को काम करने की इजाजत दी गयी है.
#LockdownExtension
#Lockdown2.0Guidelines
#LockdownTill3May

Category

🗞
News

Recommended