Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
इंदौर में कोरोना की वजह से एक टीआई की मौत के बाद पुलिस का सख्त रूप दिखा है्, और लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस नजर आ रही है। एक तरफ जहां पुलिस लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रही है वहीं दूसरी तरफ बेवजह तफरी करने बाहर निकल रहे लोगों पर अब जमकर डंडे भी बरसाए जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा इंदौर में उस समय नजर आया, जब सराफा क्षेत्र में लोग बेवजह तफरी करने बाहर निकले। इन लोगों पर क्षेत्र की टीआई अमृता सोलंकी का गुस्सा फूट पड़ा और टीआई ने अपने क्षेत्र में नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखाते हुए उन्ही के साथियों से लोगों को डंडे खिलवाए। सराफा टीआई का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Category

🗞
News

Recommended