Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
महाराष्ट्र के पालघर में तीन साधुओं की हत्या के बाद अयोध्या के संतों में भारी गुस्सा दिखा। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की। अपने गुरु के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे सन्तो को पुलिस के सामने भीड़ ने जिस तरह से निर्मम हत्या किया है, इस अमानवीय घटना ने मानवता को शर्मसार किया है। इस दौरान तपस्वी आचार्य पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य उर्फ महन्त परमहंस दास ने महामहिम राष्ट्रपति से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की और दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही। साथ ही उन्होनें कहा कि अगर सन्तो के न्याय के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए तो मैं आमरण अनशन शुरू करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग अपने घर पर ही रहे, कहीं भी इकट्ठा न हो, लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करें।

Category

🗞
News

Recommended