Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
20 अप्रेल यानि राजस्थान में लॉक डाउन के दौरान ढील देने का पहला दिन...। काफी सोच समझकर सीएम ने मॉडिफाइड लॉकडाउन की घोषणा कि और लोगों से नियमों का पालन करने के लिए भी कहा लेकिन पहले ही दिन बात नहीं बनी। अधिकतर जिलों में वेजह घुमने वाले लोगों से पुलिस और प्रशासन को दो चार होना पडा। हालात ये रहे कि एक जिले में लॉक डाउन का पालना कराने के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी की अंगुली तक तोड़ दी गई। मॉडिफाइड लॉकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा और पहले ही दिन कार्रवाई के नए रिकॉर्ड बना दिए।

पंद्रह सौ से ज्यादा वाहन जब्त, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई
राजस्थान पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में सोमवार यानि 20 अप्रेल को पुलिस बंदोबस्त के दौरान सवेरे सात बजे से ही प्रदेश भर में बनाए गए स्थायी और अस्थायी चैक नाकों पर भारी पुलिस लगाई गई थी। लॉकडाउन के दौरान जितनी पुलिस प्रदेश भर में लगी हुई थी उससे भी ज्यादा पुलिसर्मियों को प्रदेश भर में लगाया गया था। पहले ही दिन इसके परिणाम भी सामने आ गए। पुलिस प्रशासन ने पहले दिन ही करीब पंद्रह सौ से भी ज्यादा वाहन चालकों के वाहन जब्त कर लिए। ये वाहन चालक बेवजह और बिना जरुरी दस्तावेजों के सड़क पर निकले थे। इनमें से करीब तीन सौ वाहन तो चार पहिया हैं। जयपुर शहर में चार सौ से भी ज्यादा, उदयपुर में करीब तीन सौ, अलवर में करीब दो सौ पचास, टोंक में सौ से भी ज्यादा वाहन जब्त हैं। लॉक डाउन के दौरान अब तक पुलिस ने प्रदेश भर से एक लाख से भी ज्यादा वाहन जब्त कर लिए हैं। साथ ही करीब अस्सी हजार से ज्यादा वाहनों के चालान काटे जा चुके हैं। धारा 144 और अन्य नियमों का उल्लघंन करने के मामले में भी प्रदेश भर से सौ से भी ज्यादा लोग गिरफ्तार हुए हैं। इनमें जयपुर में ग्यारह, उदयपुर में ग्यारह, टोंक में पांच, अलवर में नौ और बाकि जिलों से भी लोक शामिल हैं।


महिला पुलिसकर्मी की अंगुली तोड़ दी, पुलिस टीम पर फायर किए
मॉडिफाइड लॉकडाउन का पालन कराने के दौरान पुलिस को सख्ती करने का खामियाज भी भुगतना पडा। कई जिलों में पुलिसर्मियों के खिलाफ भी लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। भीलवाड़ा में लॉक डाउन का पालन कराने के दौरान भीमगंज थाना क्षेत्र में शोयब नाम के एक युवक ने एक महिलापुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और उसके हाथ पर गंभीर घाव कर दिया। मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि हमले में महिला पुलिसकर्मी की अंगुली टूट गई। वहीं उदयपुर में भी पुलिसर्मियों पर हमला करने की कोशिश की गई। भीड़ पुलिसकर्मियों की ओर दौड़ी लेकिन बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। वहीं जयपुर शहर में जगतपुरा के नजदीक लुटेरों ने कार लूट के दौरान पुलिस टीम पर फायर किए। हांलाकि बाद में चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Category

🗞
News

Recommended