Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लॉक डाउन किया हुआ है। लॉक डाउन के नियमानुसार किसी को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। मगर जिले में लोग नहीं मान रहे है। पुलिस ने ऐसे लोगों पर सख्ती करते हुए एक दिन में 20 से ज्यादा वाहन चालकों के चालान काटते है जिसमें 250, 500 रुपए तक जुर्माना वसूला है । जबकि कई वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा करवा रही है उस के बावजूद भी लोग आदतों से बाज नहीं आ रहे है। लॉक डाउन में हर किसी को घर के अंदर रहने की सलाह दी जा रही है। पुलिस की तरफ से सड़क पर घूम रहे लोगों को रूकवाकर उनसे बातचीत कर उनसे बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा है। कुछ लोग बहाना बनाकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे है लेकिन पुलिस उनके वाहनों के चालान काट रही है। ऐसे लोगों के चालान काट कर उनके हाथ में कागज थमा दिया जाता है। पुलिस ने जिले में विभिन्न जगह पर चालान काटने की प्रक्रिया चलाते हुए 20 वाहनों के 5000 रू के चालान कटे गए आर सी खंडेवाल ने चलानी कार्यवाही मंदसौर नाका, पर की शायद अब यह लोग घर के अंदर बैठ जाए। वहीं मनासा में पुलिस के साथ साथ एनसीसी कैप्टन जी के कुमावत की टीम भी सहयोग कर रही है ।

Category

🗞
News

Recommended