Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के गांव पहलवान पुर व बलवंतपुर में दो पक्षो के बीच हुए झगड़े के मामले में एक पक्ष के युवक को पकड़ कर ला रही पुलिस पर गांव पहलवनपुर की महिलाओं ने किया पथराव। पुलिस कर्मियों ने भाग कर बचाई जान।एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बलवंतपुर निवासी अमरीश सैनी द्वारा थाने में एक सूचना दी की उनके ओर उनकी पत्नी के साथ पहलवानपुर के रेखा और उनके परिवार वालो ने मारपीट की है, इसी संबंध में अभियुक्त पंजीकृत किया गया। इसी मामले में थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ गांव पहलवानपुर पँहुचे जांच के दौरान घटना में युवक संलिप्त था। उसको थाने लाया जा रहा था, तभी गांव की महिलाओं ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी के हाथ मे चोट आई है और महिला कॉन्स्टेबल भी घायल हुई है। इस पूरे मामले में एक युवक की गिरफ्तारी हो चूकी है ओर शेष महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी गई शीघ्र गिरफ्तारी कर सबके खिलाप आरोप पत्र प्रेषित किया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended