Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना से जंग में राजस्थान ने अहम बढ़त हासिल करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। अब राज्य में कोरोना टेस्ट की क्षमता बढ़कर 10 हजार टेस्ट प्रतिदिन हो गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर के चिकित्सा संस्थानों में अब कोरोना के 10 हजार टेस्ट प्रतिदिन हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने कुछ दिनों पहले ही यह लक्ष्य रखा था, जिसे विभाग, चिकित्सक और अधिकारियों ने मिलकर पूरा कर दिया है।
2 मार्च को प्रदेश में पहला पॉजीटिव
डॉ. शर्मा ने बताया कि 2 मार्च को प्रदेश में पहला कोरोना पॉजीटिव केस चिह्नित हुआ था, तब प्रदेश में कोरोना जांच की सुविधा नहीं थी और हमें सैंपल को टेस्टिंग के लिए पुणे की लैब में भेजने पड़े थे।

Category

🗞
News

Recommended