Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
गोंडा बेमौसम बरसात ओलावृष्टि से रबी की प्रमुख फसलें सरसो अरहर गेहूं सब कुछ चौपट हो गया। प्रकृति का प्रकोप झेल रहे हैं अन्नदाता अब पूरी तरह से बेबस हो चुके हैं। ओलावृष्टि व तूफान से बच्ची गेहूं की फसलों की मड़ाई के पीक सीजन में बरसात हो जाने से गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकांश जगहों पर तलहटी के खेतों में पानी भर जाने के कारण फसल पूरी तरह से सड़ गई। किसानों का कहना है कि खेतों में फसल पक कर खड़ी हो गई, लेकिन लॉक डाउन के कारण मजदूर ना मिलने से फसल की कटाई नहीं हो सकी। अब हर दूसरे तीसरे दिन बारिश हो जाने से गेहूं की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। मंगलवार की सुबह तड़के से शुरू हुई रुक रुक कर बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों की खड़ी अथवा कटी गेंहू की सफलों पर बुरा असर पड़ा है। प्रशासन ने बेमौसम बरसात की वजह से हुए फसली नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी उपजिलाधिकारियों को जारी किये निर्देश में फसली नुकसान का सर्वे करने का आदेश दिया गया है साथ ही हेल्प लाइन नम्बर भी सार्वजनिक किये हैं ताकि जिन किसान नुकसान हुआ है वह सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

Category

🗞
News

Recommended