Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लॉकडाउन के 43 दिनों बाद शर्तों के साथ शराब की दुकानें खुुली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ शहहरों मेें तो दुकान खुलने से घंटों पहले ही कई किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब अनदेखी हुई। नतीजतन, प्रदेश सरकार को कुछ बदलाव करने पड़े। यूपी में प्रमुख सचिव आबकारी संजय आर.भूसरेड्डी ने कहा है कि प्रदेश में अगले तीन-चार दिन लोग सीमित मात्रा में ही शराब और बीयर खरीद सकेंगे। एक बार में एक व्यक्ति देसी या अंग्रेजी शराब की सिर्फ एक बोतल, या दो अद्धे अथवा तीन पव्वे ही खरीद सकेगा। इसी तरह बीयर की दो बोतल या तीन केन ही खरीदे जा सकेंगे।  
 

Category

🗞
News

Recommended