Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मंदसौर जिले के भानपुरा तहसील के ओसरना गांव में किरण नाम की एक युवती अपने पिता के घर से बकरा बकरी लेकर जंगल में चराने के लिए घर से निकली थी कि रास्ते में एक कुए के अंदर गिरी हुई दिखी। वह अचानक कुएं में कैसे गिरी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। ऐसा बताया जा रहा है की अपने ससुराल से आठ-दस दिन पहले ही अपने पिता के घर पर गरोठ ससुराल से आई थी और सुबह बकरी चराने के लिए निकल गई थी। हालांकि यह युवती कुएं में कैसे गिरी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। पिता के अनुसार यह बकरी चराने गई हुई थी। किसी व्यक्ति के द्वारा कुए के पास चप्पल देखी गई तो तुरंत जाकर युवती के घर पर सूचना दी। युवती को ग्रामीणों की मदद से कुए से बाहर निकाला मगर जब तक देर हो चुकी थी और युवती की मृत्यु हो गई। फिलहाल युवती का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि इस युवती की मृत्यु कुएं में गिरने से कैसे हुई है।

Category

🗞
News

Recommended