Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
रामपुर में थाना अजीमनगर के रतनपुरा शुमाली में पड़ोसी से नाली में जल निकासी को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय मुजम्मिल पुत्र जमील को पड़ोसियों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया जबकि उसका भाई घायल हो गया और जबकि आरोपी पड़ोसी मसीता के परिवार के लोग फरार हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात आंधी तूफान बारिश से गली में जलभराव हो गया।मुजम्मिल का बजरपुर रेता पड़ा हुआ था जिससे पड़ोसियों ने कहा कि रेता नाली में घुसने के कारण जल की निकासी बंद हो गई है जिससे पड़ोसी नाली खोदने लगे। जिसको लेकर ये विवाद हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जमील अहमद वे मसीता पड़ोसी हैं।दोनो के यहा निर्माण का कार्य चल रहा है।बजरपुर रेत से पानी की निकासी बंद हो गई थी।जिसको लेकर ये विवाद हुआ।विवाद में जमील के बेटे की मौत हो गई और उसका भाई घायल है।आरोपी फरार हो गए है।पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।

Category

🗞
News

Recommended