Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अयोध्या जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर गेट से अनाधिकृत मेडिकल स्टोर का अतिक्रमण हटाया गया। बीकापुर उप जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत बीकापुर ने की कार्यवाही उप जिलाधकारी दिग्विजय सिंह के निर्देश पर तीन बजे के बाद बीकापुर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी श्रीमती रागिनी वर्मा अपने कर्मियों के साथ पहुंचकर जेसीबी मशीन से स्थानीय कोतवाली पुलिस की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर मुख्य गेट पर दोनों छोर पर अवैध रूप से रखी गई गुमटियों में चल रही दवा की दुकान को हटवाया। दुकानदारों द्वारा अनुनय विनय के बाद हटाई गई गुमटियों को दुकानदार को सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर रागिनी वर्मा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बीकापुर कोतवाली बीकापुर पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Category

🗞
News

Recommended