Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
फल-सब्जी वाले कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सुपर स्पेडिंग का खतरा बढ गया है। ऐसे में कोविड—19 के फैलाव को रोकने के लिए नगर निगम ने सख्ती बतरना शुरू कर दिया हैै। अब शहर में वहीं ठेले वाले फल—सब्जी बेच सकेंगे, जिन्हें नगर निगम अनुमति देगा। नगर निगम ने गुरुवार तक 803 ठेलों वालों को अनुमति दी है, जो शहर के 91 वार्डों में फल—सब्जी बेच सकेंगे। ये ठेले वाले नगर निगम की अनुमति प्राप्त टोपी पहने होंगे। साथ ही इनके पास निगम की ओर से जारी अनुमति पत्र भी होगा। निगम की अनुमति के बिना अगर कोई ठेला वाला सब्जी बेचते मिला तो उस पर कार्रवाई होगी।

Category

🗞
News

Recommended