Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
भ्रांति को दूर करें अधिकारी
कोरोना वायरस के फैलने के बाद से चमगादड़ को लेकर विभिन्न भ्रांतियां सामने आ रही हैं और हाल में ही चूरू में इन्हें मारे जाने का मामला भी सामने आया था। इसके बाद राज्य का वन विभाग हरकत में आ गया है। वन विभाग ने चमगादड़ को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें कहा गया है कि यदि चमगादड़ को मारे जाने का कोई मामला सामने आता है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरिन्दम तोमर ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में उन्होंने वन विभाग के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना महामारी के दौरान कुछ रिपोर्टों में चमगादड़ को इस बीमारी के लिए जिम्मेदार बताया गया है, जिसके कारण आम जनता में चमगादड़ के प्रति प्रतिशोध की भावना बनी है। कुछ स्थानों पर जैसे चूरू में चमगादड़ों को हटाने या भगाने के समाचार भी आए हैं।

Category

🗞
News

Recommended