Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
रवि सैनी स्वार रामपुर में शासन द्वारा नामित आईएएस अधिकारी श्री सुरेंद्र राम ने जनपद मुख्यालय पर पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिवेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राम भरत तिवारी एवं नगर मजिस्ट्रेट श्री सर्वेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों से कोविड-19 से प्रभावित मरीजों की देखभाल एवं इसके संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए किए गए कार्यों एवं प्रयासों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राम भरत तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा मंडलायुक्त के निर्देशन में मंडल के विभिन्न जनपदों में कोविड-19 के अंतर्गत नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। आईएएस श्री सुरेंद्र राम द्वारा जनपद में नोडल अधिकारी के रूप में 1 सप्ताह तक रुककर कम्युनिटी किचन, दूसरे प्रदेशों से आने वाले मजदूरों को प्रदान की जाने वाली राहत सामग्री एवं स्वास्थ्य सेवाएं, क्वॉरेंटाइन सेंटर सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। तत्पश्चात जनपद की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में शासन एवं मंडलायुक्त को अवगत कराएंगे।

Category

🗞
News

Recommended