Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने अपने तीन पड़ोसियों पर घर से जबरन उठाकर ले जाने तथा गांव के पास एक गन्ने के खेत में ले जाकर चाकू की नोक पर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए छपिया थाने में 3 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है । पीड़िता का आरोप है कि वह अपने घर के पास रात्रि करीब 9 बजे फोन पर बात कर रही थी तभी गांव के 3 लोग पहुंचे और मुंह में गमछा लगाकर जबरन उठा ले गए । शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए चाकू की नोक पर दुराचार किया । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मनिकापुर राम भवन यादव ने बताया एक महिला ने कथित पर आरोप लगाते हुए 3 लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी थी तहरीर के आधार पर छपिया थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । पटना से 2 दिन पूर्व महिला के परिवार वालों पर एक मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी । पुलिस हर बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है ।

Category

🗞
News

Recommended