Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मुज़फ्फरनगर लॉक डाउन के दौरान शुक्रवार को मुज़फ्फरनगर जनपद में दो कोरोना योद्वाओ में अभद्रता को लेकर ऐसी तकरार हुई की मामला थाने तक पहुँच गया। दरअसल शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौक पर ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस कर्मियों ने एक स्कूटी सवार सफाई कर्मचारी से किसी बात को लेकर अभद्रता कर दी ,बस फिर क्या था। शहर के सभी सफाई कर्मचारियों ने अपनी अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियां कोतवाली के बाहर बीच सड़क पर खड़ी कर सफाई कार्य बंद कर दिया। हालत को बिगड़ता देख सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने खुद मामले में हस्ताक्षेप कर घंटो की मान मनव्वल के बाद सफाई कर्मचारियों को मनाकर ये आदेश जारी किया की अगर कोई भी सफाई कर्मचारी जिस पर उसका कार्ड हो उसे कोई भी पुलिस कर्मी आने जाने से नहीं रोकेगा। जिसके बाद सभी सफाई कर्मचारी अपने अपने कार्यो पर वापस लौट गये। आपको बता दे की दो कोरोना योद्वाओ के तकरार का ये मामला पुरे दिन शहर में चर्चाओं का विषय बना रहा है।

Category

🗞
News

Recommended