Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शहर में 100 कूलर, एसी मैकेनिक़, प्‍लंबर को काम की अनुमति, सांसद शंकर लालवानी ने कहा सुविधाएं बहुत कड़ी शर्तों के साथ दी गई है, नियमों का पालन करें |
मई के महीने में गर्मी अब तेज गर्मी पड़ रही है और लॉकडाउन के कारण कई घरों में कूलर एवं एसी चालू नहीं हो पाए थे लेकिन शहर में कुछ इलेक्ट्रिशियन और एसी मैकेनिक को काम करने की अनुमति दी गई हैै। इसके अलावा वाटर फिल्‍टर सुधारने वाले, प्‍लंबर्स और कारपेंटर्स को भी इजाजत दी गई है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मार्च में ही लॉकडाउन की घोषणा हो गई थी और इंदौर में सामान्‍यत: अप्रैल के महीने में ही कूलर, एसी लोग चलाना शुरू करते हैं। कई लोग अपने कूलर, एसी शुरू नहीं करवा पाए थे और गर्मी में परेशान हो रहे थे। इसलिए ऐसे लाेगों को राहत देने के लिए कुछ लोगों को परमिशन दी गई है। साथ ही कई घरों में पानी की छोटी-मोटी समस्‍या ठीक करने के लिए प्‍लंबर्स और जरुरी कामों के लिए कारपेंटर्स को भी अनुमति मिली है।
सांसद ने कहा कि कई लोग अपने घर, ऑफिस या फैक्‍ट्री को भी पूरी तरह से सैनेटाइज करवाना चा‍हते हैं तो हम कुछ निजी कंपनियों को भी परमिशन दे रहे हैं जो पूरी सावधानी रखते हुए सैनेटाइजेशन का काम करेंगी।
लालवानी ने कहा कि कुल 100 लोगों को ही काम करने की अनुमति दी गई है, सभी प्‍लंबर्स, इलेक्ट्रिशियन और कूलर, एसी मैकनिक काम नहीं कर पाएंगे। ये सभी लोगों की रोजमर्रा की छोटी-मोटी दिक्‍कतों को सुलझाएंगे और इनके नंबर जल्‍द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। इन सभी को काम करने की इजाजत बहुत कड़ी शर्तों के साथ दी गई है और इन्‍हें कोरोना से बचाव की सभी सावधानियों का पालन करना आवश्‍यक है।
सांसद ने नागरिकों से भी सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि आप भी किसी भी व्‍यक्ति को घर पर बुलाएं तो गेट पर ही उसके हाथ धुलवाएं या घर पर कोई भी चीज छुने से पहले हाथ धोने के लिए कहें, साथ ही संबंधित व्‍यक्ति को पूरे समय अपना मुंह ढांकना जरुरी है।

Category

🗞
News

Recommended