Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली मुजफ्फरनगर देश में लोक डाउन के चलते जहां अर्थव्यवस्था चरमरा गई है वहीं अब देश का अन्नदाता भी कहीं ना कहीं इस लोक डाउन के चलते अछूता नहीं रहा हालांकि सरकार ने किसान व किसान से जुड़ी बातों का ध्यान रखते हुए लोक डाउन में किसानों को छूट दे रखी थी लेकिन अब चीनी मिलों का पेराई सत्र लगभग समाप्ति की तरफ है और गन्ना विभाग के अफसर किसानों की पर्ची की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे है। किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा सूख रहा है और वह अपना गन्ना बेचने के लिए पर्ची का इंतजार कर रहे हैं। पर्ची की समस्या से परेशान गन्ना किसानों ने शुक्रवार को गन्ना सोसाइटी खतौली के कार्यालय के बाहर गन्ने की प्रतीकात्मक होली जलाकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की।शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता ने किसानों के साथ खतौली शुगर मिल सोसायटी के बाहर धरना प्रदर्शन दिया किसानों ने आरोप लगाया कि जिले में कई शुगर मिलों का पेराई सत्र अब समाप्ति की ओर है ऐसे में उन्हें अब गन्ना पर्ची का आवंटन नहीं किया जा रहा है अभी उनका लगभग 25 से 30 परसेंट गन्ना खेतों में खड़ा है ऐसे में अगर उन्हें गन्ना पर्ची नहीं दी जाएगी तो वह अपना गन्ना लेकर कहां जाएं। प्रदेश सरकार ने किसानों से वादा किया था कि जब तक उनके खेतों में गन्ना खड़ा है तब तक शुगर मिल चलाई जाएगी लेकिन अब शुगर मिलों के द्वारा गन्ना पर्ची नहीं दी जा रही है ऐसे में किसान के सामने समस्या खड़ी हो गई है।

Category

🗞
News

Recommended