Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
 अपनी तनख़्वा से 18 हज़ार रूपए निकाल कर राऊ पुलिस ने गरीबों को चप्पलें बांटी। SI अनीला पराशर ने बताया की अक्सर ड्यूटी के दौरान उन्होंने देखा की कई प्रवासी मज़दूर बिना जूते चप्पलों के 500 -800  किमी  लम्बी यात्रा तय कर रहे है। ऐसे लोगो की मदद करने के लिए TI दिनेश वर्मा, SI अनीला पराशर और पुरे स्टाफ ने अपनी तनख़्वा का कुछ हिस्सा बचा कर करीब 18 हज़ार रुपये जमा किये है, जिनसे सभी मज़दूरों के लिए जुते चप्पल खरीदे गए है।  प्रवासी मज़दूरों तक ये जूते आसानी से पहुंचे इसलिए राऊ पुलिस ने बयपास पर टेंट लगा कर सारे जुते रखे है जहा से ये सभी मज़दूर अपने हिसाब से जुते ले सकते हैं और अपनी आगामी यात्रा को थोड़ा आरामदेह बना सकते हैं।  

Category

🗞
News

Recommended