Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि 17 मई के बाद भी जिले में लॉकडाउन जारी रहेगा। लोगों को संयम बनाना होगा। कलेक्टर ने साफ किया कि केंद्र की जो भी गाइडलाइन है, वो बाध्यकारी नहीं है। इसका मतलब है कि केंद्र की गाइडलाइन सुझाव के लिए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में हालात पहले से बहुत हद तक सुधर गए हैं। 95 प्रतिशत तक बदलाव आया है। लेकिन अभी भी शहर में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। ऐसे में लोगों को संयम रखना होगा तभी शहर के हालात सामान्य हो पाएंगे।

Category

🗞
News

Recommended