Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मेवाड़ के 13 वे राजा व महान योद्धा महाराणा प्रताप की 581 वी जयंती कस्बा महेवा में सादगी से मनाई गई । इस अवसर पर भाजपा नेत्री व समाज सेविका मीनाक्षी चौहान ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि ऐसे योद्धा जो मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्य न्यौछावर करने वाले वीर योद्धा को शत शत नमन करती हूँ ।उन्होंने आगे कहा कि अब फिर वह समय आ गया है भारत जैसे देश मे आज ऐसे योद्धाओं की जरूरत है । वह न केवल राजस्थान के बल्कि पूरे भारत के आन बान शान के प्रतीक थे । इस अवसर पर पुष्पा परिहार ,अमित भदौरिया ,जीतू ठाकुर ,शरद भदौरिया ,सौरभ परिहार ,पंकज भदौरियाआदि मौजूद रहे ।

Category

🗞
News

Recommended