Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मुजफ्फरनगर प्रशासन द्वारा लगातार अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है लोक डाउन की शुरुआत से ही अवैध शराब कारोबारी सक्रिय होकर जिले में भारी मात्रा में अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे जिसके बाद मुजफ्फरनगर प्रशासन ने एक्शन लेते हुए इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया इसी कड़ी में आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चरथावल स्थित मुर्गी फार्म पर छापेमारी कर अवैध शराब का कारोबार कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया पुलिस ने अवैध शराब समेत शराब बनाने के उपकरण व भारी मात्रा में लहन नष्ट किया दरअसल मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र स्थित एक मुर्गी फार्म में अवैध कारोबार का काम जोरों शोरों से चल रहा था मलाइका मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया पुलिस ने मुर्गी फार्म से शराब बनाने के उपकरण शराब बरामद की वह भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया। 

Category

🗞
News

Recommended