Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
झाँसी कोरोना महामारी का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लोग संक्रमण को लेकर भयभीत हैं। सभी अपनी-अपनी सामर्थ्यनुसार देश हित मे कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रगतिरथ संस्था अपनी टीम के साथ नगरा क्षेत्र की कॉलोनी ,थाना प्रेमनगर,बैंक इत्यादि को सेनेटाइज कराने का कार्य कर रही है ताकि आम जन मानस को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। संस्था की अध्यक्ष डाक्टर संध्या चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्था के सदस्य विजय सिंह,बाबा चौहान,गुड्डू वर्मा,विनोद कुमार आदि शहर के जितने इलाकों में पहुंचना संभव होगा उतने इलाकों में सैनिटाइजर का छिड़काव करने का काम करेंगे,जो कोरोना काल तक निरंतर चलता रहेगा।

Category

🗞
News

Recommended