Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
रामपुर में किसान युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में हड़कंप मच गया, वही घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मृतक के परिजनों ने दूसरे खेत स्वामी पर हत्या का आरोप लगाया है।  बताया जा रहा है कि थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम चिट्ठी निवासी लाखन सुबह करीब 6:00 बजे अपने खेत पर इंजन से पानी लगाने गया था। बराबर में ही एक किसान के खेत में मिर्ची लगी है जिसके चारों ओर उजाले के लिए उसने मरकरी लगा रखी हैं जिससे करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने खेत स्वामी के खिलाफ हत्या का गंभीर आरोप लगाया है की खेत स्वामी ने अपने खेत मे करंट का तार लगा कर उसमे करंट लगा कर छोड़ दिया जिससे उनकी मौत हुई है। 

Category

🗞
News

Recommended