Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
हापुड़ - पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है ऐसे में लोग अपने घरों में है और बाजार पूरे तरीके से बंद हैं। जनपद हापुड़ में भी पूरे तरीके से लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है।लेकिन लॉकडाउन में भी हापुड़ कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर सूरी स्वीट्स नामक मिठाई की दुकान में लड्डू तैयार हो रहे थे। जिसकी सूचना खाध विभाग को मिलने पर खाद्य विभाग ने सूरी स्वीट्स के गोदाम पर छापा मारकर लड्डुओं का सैंपल भरा। खाध विभाग की कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।लॉकडाउन के बाद भी मिठाई की दुकान के अंदर लड्डू बनाने पर एक बड़ा सवाल यह उठता है कि जब दुकानें बंद है तो इन लड्डू की सप्लाई कहां पर होनी थी। इसका अनुमान यही लगाया जा रहा है कि मिठाई की दुकान में मिठाइयां तैयार कर उनकी होम डिलीवरी की जा रही है।लेकिन लॉकडाउन में अगर मिठाई की दुकान में कार्य करने वाला कोई कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुआ तो मिठाइयों के जरिए यह संक्रमण जनपद हापुड़ के लिए घातक साबित हो सकता है फिलहाल खाद्य विभाग की टीम ने लड्डुओं का सैंपल भर गोदाम को बन्द कर दिया है।

Category

🗞
News

Recommended