Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नीमच कोरोना दस्तक को लेकर शासन प्रशासन सक्रिय, सिंगोली। रात अचानक सिंगोली तहसील क्षैत्र में कोरोना की दस्तक को लेकर शासन प्रशासन पुरी तरह सक्रिय हो गया है। क्षैत्रिय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा पहुंचे सिंगोली ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रशासन के आला अधिकारीयों के साथ बैठक कर क्षैत्र में कोरोना की रोक थाम को लेकर अहम बैठक ली बताया जा रहा की विधायक सकलेचा ने लगभग 45 मिनिट तक बैठक लेकर हर बिन्दु पर चर्चा की। विधायक ने अनेड़ सहित आसपास के गांवों को सैनेटाइज़ करने ओर लोगों की स्क्रीनिंग व जांच के निर्देश दिये। लोग घरो मे रहे इस बात की पुरी पालना कराने की बात कही। बैठक में जावद एसडीएम दीपक चौहान जनपद सीईओ अर्पित गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ , एडीओ रामस्वरूप शर्मा तहसीलदार विवेक गुप्ता थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद बीएमओ डाक्टर राजेश मीणा डाक्टर मुकेश धाकड़ सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे। विधायक सकलेचा कल कोरोंटाइन सेन्टर पर हुई चुक को लेकर काफी नाराज दिखे और साफ कहा कि लोगों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ हो यह मे कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा। बैठक में एसडीएम दीपक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अनेड़ गांव को पुरी तरह सेनेटाइज़ किया जा रहा है तथा अनेड़ के समस्त रहवासियों की स्क्रीनिंग ओर जांच की जा रही है। चौहान ने यह भी बताया कि अनेड़ के अलावा आसपास के गांवों में भी सेनेटाजर किया जायेगा और कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए हर तरह के कदम प्रशासन उठायेगा। विधायक सकलेचा ने साफ शब्दों में कहा की क्षैत्र के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नही हो ओर क़ानून व्यवस्था भी बनी रहना चाहिए।

Category

🗞
News

Recommended