Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जयपुर. दुकान से जर्दा-गुटखा नहीं देने से नाराज आरोपी ने एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मानसरोवर में जयकुमार सिंधि नाम का दुकानदार अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी ललित कुमार ने जर्दा-गुटखा मांगा। लेकिन दुकानदार ने कहा कि उसके पास जर्दे के पाउच नहीं हैं तथा सरकार ने उन्हें प्रतिबंधित भी कर दिया। इसी बात पर नाराज हुए आरोपी ने दुकानदार से गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दुकानदार व आरोपी अपने-अपने घर चले गए। रात के समय आरोपी दुकानदार के घर गया तथा उसे बाहर बुलाया। दोनों में गुटखा को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद में आरोपी ने ललित कुमार ने दुकानदार जयकुमार सिंधि पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से उसके हाथ मे जख्म हो गए। घायल दुकानदार को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इधर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं चला।

Recommended