Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मंदसौर जिले के भानपुरा तहसील के सुतली खेड़ा गांव की श्यामु बाई नामक महिला अपने घर से कल सुबह 11:00 बजे के करीब खेत पर लकड़ी लेने गई थी। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने महिला घर न पहुंचने के कारण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उक्त महिला की पुलिस द्वारा छानबीन की गई ऐसा बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से लकड़ी लेने के लिए खेत पर गई थी। नहीं लौटी तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद परिजनों ने मृतक महिला को तलाशना शुरू किया तो उक्त महिला की लाश संदिग्ध हालत में झाड़ियों में पड़ी दिखाई दी। पुलिस के अनुसार मृतका प्रथम दृष्टिया हत्या करना सामने आ रहा है। फिलहाल मृतक महिला श्यामु बाई की संदिग्ध हालत में मृतक पाई जाने पर नीमच से एस एल एफ की टीम द्वारा जांच हेतु बुलाई गई है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। 

Category

🗞
News

Recommended