Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कहा जाता है कि समझदार के लिए एक इशारा काफी होता है और यह बात लागू होती है बाराबंकी के एक युवक पर। जिसने प्रधानमंत्री के एक इशारे को समझ कर एक ऐसा अविष्कार कर दिया जिसने उसकी तरक्की की राह खोल दी। दरअसल लॉक डाउन 2 की घोषणा करते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गमछे को लपेट कर जनता के सम्मुख आये थे और उसे मास्क के विकल्प के रूप में अपनाने का सन्देश दिया। पीएम मोदी के संदेश को देख रहे एक युवक उबेद अंसारी ने उनके गमछे की कॉपी कर सबको चौंका दिया और जिले में मोदी ब्राण्ड गमछे की मांग में एकाएक बढ़ोत्तरी हो गयी। अब उबेद अंसारी के पास पूरे देश से गमछे की मांग आ रही है और यह लॉक डाउन खुलने का इन्तजार कर रहा है। जिससे वह पूरे देश में इसकी आपूर्ति कर सके।

Category

🗞
News

Recommended