Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बिलग्राम नगर की सभी बैंकों में भीड़ देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की जैसे लॉकडाउन खत्म हो गया है, ना तो जनता को सोशल डिस्टेंसिंग का लेनादेना है और न ही कोरोना जैसी महामारी का डर दिखाई दे रहा है। लोग ना तो मास्क लगाए हुए हैं और जनता को न अपनी सुरक्षा का ध्यान है, जबकि सरकार द्वारा बार बार अपील की जा रही है कि इस बीमारी से खुद को बचाएं और दूसरों को बचाएं। आखिर जनता इस महामारी को गम्भीरता से क्यों नही ले रही है। बाजारों और बैंकों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में शासन प्रशासन की सारी मेहनत बेकार जा रही। जनता समझने को तैयार नही है कि देश कितनी बड़ी महामारी से जूझ रहा है कि आखिर कैसे बचा जाएगा इस बीमारी से। जिले में 4 पॉजिटिव मरीज मिलने से और हड़कंप मच गया है, वही नगर की जनता इसको हवा में ले रही है प्रशासन अपनी पूरी मेहनत से लगा हुआ है। दिन रात एक किए हुए है मगर, वहीं बहुत से लोग जिनके खाते में 500-1000 रुपये सरकार की तरफ से आये हैं, वो लोग जाकर बैंको में लंबी लाईन लगा देते हैं। जिससे न तो सोशल डिस्टनसिंग का पालन हो रहा है और न तो दो ग़ज़ की दूरी का ख्याल है। जिससे पूरा समाज इससे प्रभावित हो रहा है।

Category

🗞
News

Recommended