Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश के बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद में दलित बीजेपी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष केपी सागर की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच स्प्रे मशीन के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद 3 दिन पहले दोनों पक्षों द्वारा मामले को लेकर एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई थी। तभी से माहौल तना तनी का बना हुआ था और उसी को लेकर आज हत्या की घटना को अंजाम दे दिया गया। पुलिस ने 4 लोगों गिरफ्तार पड़ताल शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended