Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
थाना झिंझाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किए 02 तस्कर, कब्जे से 13 कि0ग्रा0 डोडा पोस्त बरामद । शामली पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों की रोकथाम एवं इनकी तस्करी में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गुज्जरपुर बाईपास से सूचना के आधार पर अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इनके कब्जे से 13 कि0ग्रा0 डोडा पोस्त बरामद हुआ है । बरामदगी में गिरफ्तारी के संबंध में थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है । गिरफ्तार किए गए तस्कर 1. खुशनूद पुत्र महमूद निवासी ग्राम टपराना थाना झिंझाना जनपद शामली। 2. नवाजिश पुत्र वासित निवासी ग्राम टपराना थाना झिंझाना जनपद शामली।

Category

🗞
News

Recommended