Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
रामपुर शाहबाद तहसील क्षेत्र के चौकी सैफनी के ग्राम ताजपुर बेहटा में एक युवती अपने मामा के घर दस दिन पूर्व से रह रही थी। गांव के ही रहने वाले दो युवक उस युवती से लगातार उसका मोबाइल नंबर मांग रहे थे जिसको लेकर उसके मामा भारत सिंह ने युवकों के घरवालों से शिकायत भी की थी लेकिन शिकायत करने के बाद भी दोनों युवक नहीं माने, कल फिर दोनों युवकों ने युवती से मोबाइल नंबर मांगा जिसका युवती एव उसके मामा ने विरोध किया विरोध करने पर युवक, नन्हे सुरेन्द्र व किरनपाल एवं रेशमी ने युवती के मामा, मामी एव युवती के साथ मारपीट की जिसमें युवती के मामा भारत सिंह मामी पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गए तथा शिवानी एवं रूबी को हल्की-फुल्की चोटें आई। चारों घायल कोतवाली शाहाबाद पहुंचे तथा तहरीर दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

Category

🗞
News

Recommended