Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नीमच। कोरोना महामारी से चल रहे संघर्ष में समाजसेवी संगठनों और परोपकारी व्यक्तियों द्वारा भी अपने अपने स्तर पर अधिकाधिक योगदान दिया जा रहा है।इसी क्रम में सोमवार को नगर के प्रसिद्ध संस्थान  श्री रतन स्वीट्स एंड बेकरी परिवार द्वारा जिला कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे से भेंट कर कंटेनमेंट क्षेत्र में कार्यरत कोरोना योद्धाओं के लिए सुरक्षा सामग्री भेंट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार,श्री रतन स्वीट्स एंड बेकरी  के संरक्षक नारायण लाल जी गोयल ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव मिश्रा के निर्देशन में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय जाकर कलेक्टर श्री राजे को जिले में कोरोना महामारी से लड़ने का सफल अभियान संचालित करने के लिए बधाई दी और कंटेनमेंट एरिया में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए 100 पीपीई किट्स तथा 500 मास्क भेंट किए। कलेक्टर श्री राजे ने इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उदार जन सहयोग से ही हम कोरोना महामारी से क्षेत्र में सामना कर पा रहें है और इसमें निश्चित रूप विजयी होंगे।इस दौरान रतन स्वीट्स परिवार के सुनील,निमिष,अंकुर और सुदेश गोयल भी उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended