Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि 4 कोरोना के नए पॉजिटिव केस आए हैं। शामली अब संक्रमित की संख्या 6 से बढ़कर 10 हो गई है। उन्होने बताया कि पहले 6 केस थे अब 4 नए केस आए है जिसके बाद शामली में कोरोना संक्रमित एक्टिव केस की संख्या 10 हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जो 4 नए केस आए उनमें से 3 सदस्य पहले के कोरोना पॉजिटिव के केस के परिवार के सदस्य है। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी 12 दिन पूर्व सैंपल लिया गया था क्वॉरेंटाइन किया गया था उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिनको अब कॉविड 19 अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि जो एक अन्य पॉजिटिव है वह एक फल सब्जी विक्रेता है जो शामली के ही रहने वाले हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अब उस एरिया को सील कर दिया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended