Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नीमच / शहर के भोलाराम कम्पाउंड में आज सुबह सवेरे ही उस समय अफरातफरी मच गई जब दो बदमाश महिला के घर से मोबाईल चुरा कर भाग निकले,इस पूरी वारदात में एक चौकाने वाली बात ये थी की ये दोनों बदमाश पहले भी इसी मोहल्ले में देखे गए है और वे अपने आपको नगर पालिका के कर्मचारी बताते हुवे साफ़ सफाई के लिए पूछा करते थे | यही नहीं आज तो वे अचानक ही घर में घुसे और मौका पाकर सीधे मोबाईल उठाया और भाग निकले | महिला चिल्लाई भी पर तब तक वे रफ्फूचक्कर हो चुके थे | बताया जा रहा है की भोलाराम कम्पाउंड निवासी चन्द्रकला जोशी ने कोतवाली में रिपोर्ट भी करवाई है, जिसमे उन्होंने बताया की एक लड़का पिछले दिनों आया था और साफ सफाई की बात करते हुवे मुझसे फ्रेंडशिप किये जाने की बात करने लगा जिसकी जानकारी मोहल्ले वालो को भी दी | वही लड़का आज भी अचानक आया और जब वे कुछ घर के काम में लगी थी को चार्जिंग पर लगे सैमसंग के महंगे मोबाईल को वो लेकर भाग निकला |

Category

🗞
News

Recommended