Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कानपुर- शहर में कभी खुशी कभी गम वाला माहौल हो चुका है जहाँ कई दिनों से राहत चल रही थी वही गुरुवार को एक साथ 4 संक्रमित के मामले सामने आये है। इनमें एक नयागंज के सराफा व्यवसायी का मुनीम है जो रहने वाला तो नयागंज का है लेकिन इन दिनों अपने मालिक के तिलक नगर स्थित आनन्द प्रगति अपार्टमेंट में रह रहा था वही दूसरा संक्रमित भैरव घाट (श्मशान घाट) में काम करने वाला नगर निगम कर्मी और बिल्हौर हादसे में घायल हुए पश्चिम बंगाल के रहने वाले 2 प्रवासी कामगार है। जिले में कुल एक्टिव मरीजो की संख्या 26 है। 2 दिन बाद फिर बढ़ गई कोरोना पॉजिटिव की संख्या जिले में दो दिन के ब्रेक के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ गई है। अब जिले में पॉजिटिव की संख्या 323 हो गई है, जिसमें 288 स्वस्थ हो चुके हैं और 9 की मौत हो चुकी है।

Category

🗞
News

Recommended