Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रतिदिन औसतन 28 हजार मीट्रिक टन हो रही है खरीद
पिछले वर्ष की तुलना में 20 दिन में 1100 करोड़ रुपए की अधिक खरीद

राजफैड ने कोविड.19 महामारी के दौरान पिछले वर्षो की तुलना में 20 दिन की अवधि में समर्थन मूल्य पर चना एवं सरसों की अधिक खरीद कर रिकॉर्ड कायम किया है। वर्ष 2019 में खरीद प्रारंभ होने से 20 दिन में 261 करोड़ रुपए जबकि वर्ष 2020 में 1370 करोड़ रुपए की ऎतिहासिक खरीद कर किसानों को राहत दी है। सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उतर प्रदेश एवं महाराष्ट्र द्वारा की जा रही सरसों एवं चना खरीद की तुलना भी देखे तो सभी राज्यों की खरीद का योग भी मात्र 1008 करोड़ रुपए है। आंजना ने बताया कि 20 मर्ई तक सरसों एवं चना की 2.85 लाख मीट्रिक टन सरसों एवं चना की खरीद हो चुकी है। जिसकी राशि 137०.18 करोड़ रुपए है। जबकि वर्ष 2019 में उक्त 20 दिन की अवधि में 61 हजार 190 मीट्रिक टन खरीद हुई थी। जिसकी राशि 261.22 करोड़ रुपए थी तथा 3025 किसानों से उपज खरीदी गई थी। जबकि इस वर्ष 1 लाख 16 हजार 683 किसानों से उपज खरीदी गई।

Category

🗞
News

Recommended