Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि 31 मई के बाद धीरे धीरे शहर खोला जाएगा। कोरोना के संक्रमण फैलने का डर है, इसलिए एक साथ पूरा शहर नहीं खुलेगा। 31 मई के बाद 15 से 20 दिन स्थिति को समझने में लगेंगे।
कलेक्टर मनीष सिंह ने निजी क्लीनिक खोलने की अनुमति के साथ ही शहर में खुलने वाले 19 फीवर क्लिनिको की सूची भी जारी कर दी है। इन फीवर क्लीनिक में सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों का जांच की जाएगी। कंटेन्मेंट एरिया में किसी निजी क्लीनिक को खोलने की अनुमति नही दी गई है और ये क्लीनिक सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों का इलाज भी नही कर पाएंगे। ऐसे मरीजों को फीवर क्लीनिक रेफर करना होगा। फीवर मोहल्ला क्लीनिक सुबह 9:00 बजे से 4:00 बजे तक खुले रहेंगे। इन में पदस्थ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की भी ड्यूटी लगा दी है। कोरोना लक्षण से संबंधित मरीज के मिलने पर प्रशासन द्वारा चिन्हित कोविड अस्पताल में उसे रेफर किया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended