Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सचेंडी थाना अंतर्गत चकरपुर मंडी के पास बना पेट्रोल पंप पर खड़े दो ट्रकों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी।देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया जिसकी दहशत में आकर पेट्रोल कर्मचारी ने पेट्रोल पंप छोड़कर रोड पर भाग गए। वहीँ लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित सचेंडी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुँची ,लेकिन आग बुझाने में नाकामयाब रही और तमाशबीन बनी राहगीरों की तरह रोड के किनारे खड़ी रही। इस बीच हाईवे पर से गुजर रहे देखने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी।वही एक बड़ा सवाल उठता है कि इतने बड़े पेट्रोल पंप पर आग बुझाने के क्या समुचित साधन उपलब्ध नहीं थे जिससे कि आग बुझाने का प्रयास किया जा सके। वह तो शुक्र है कि आग पेट्रोल भंडारण तक नहीं पहुंची नहीं तो आग 2 मिनट में सब कुछ भस्म कर देती।

Category

🗞
News

Recommended