Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। इस हॉस्पिटल को जल्द ही शुरू करने की कोशिश जारी है। उम्मीद जाहिर की जा रही है कि 15 जून तक हॉस्पिटल का काम खत्म हो सकता है जिसके बाद मरीजों को यहाँ इलाज की सुविधा मिल सकेगी। दरअसल लॉक डाउन के बाद अब अनलॉक फेस 1 के तहत प्रदेश के सभी शहरों में आर्थिक गतिविधियों को धीरे धीरे खोला जा रहा है। ऐसे मे अब संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। वही जल्द ही मानसून आने से प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ चुकी है। वही इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या और कोरोना को रोकने सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने शहर में बन रहे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन खोले जाने के बाद संक्रमण फैलने की संभावना अधिक हो गई है इसे देखते हुए हम सभी तैयारियां कर रहे हैं। इंदौर में बन रहे स्पेशल हॉस्पिटल में 15 जून से इलाज की सुविधा उपलब्ध होने का आश्वासन भी उन्होंने दिया। वही एसीएस के साथ दौरा करने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विषम परिस्थितियों की वजह से हॉस्पिटल में मिलने वाली सुविधाओं में कुछ कमी हो सकती है, लेकिन उन्हें भी जल्दी पूरा करने की कोशिश हर संभव स्तर पर की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended