वैसे तो कोरोना सभी के लिए घातक है और पूरी दुनिया परेशान है, लेकिन डायबिटिज़ के मरीजों के लिए यह बहुत खतरनाक है। फ्रांस के नानटेस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कोविड -19 के मरीजों पर किया गया विश्लेषण बताता है कि डायबिटीज से पीड़ित लोग जो अस्पताल पहुंच रहे है उनकी सात दिन के अंदर या तो मौत हो रही है या उनमें से 5 में से 1 वेंटिलेटर पर पहुंच रहे है।
डायबिटिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय गुजराती बताते है कि कोरोना संक्रमण के दौर में डायबिटिक मरीजों की डेथ रेट ज्यादा सामने आ रही है।
दरअसल डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की इम्युनिटी पावर बहुत कम हो जाती है जिससे उनमें वायरस और वैक्टीरिया इन्फेक्शन की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में यदि उन्हें निमोनिया हो जाए तो उसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है।
साथ ही अभिनेता किरण कुमार भी इस वीडियो में बता रहे हैं कोरोना के अनुभव के बारे में। और भी बहुत कुछ है इस कोरोना स्पेशल की खास पेशकश में।