Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
रतलाम। ताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मरमियाखेड़ी रोड पर पिंटू उम्र 24 वर्ष, ने 60 फीट गहरे कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह खबर आग की तरह फैली जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल नजर आया और देखते-देखते गांव के लोग एकत्रित हो गए, जिस पर ताल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से 60 फिट गहरे कुए से पहले पानी की मोटरों से पानी बाहर निकाला फिर पिंटू को मृत अवस्था में कुएं से बाहर निकाला। युवक ने अपनी जान क्यों दी यह जांच का विषय बना हुआ है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ताल स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है। ताल पुलिस जांच में बाईट:- बीएल दसोदिया, सब इनस्पेक्टर, ताल थाना। 

Category

🗞
News

Recommended